कश्मीर जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया इस युवक ने
4 अगस्त की रात को मो. अलीम सैयद अ पने भाई से मोबाइल पर बात कर रहे थे. बात उनके भाइयों की शादी से जुड़ी तैयारियों के बारे में हो रही थी. 17 अगस्त को उनके चचेरे भाई की शादी थी. उन्होंने जून के महीने में ही 14 अगस्त का हवाई टिकट बुक कराई थी ताकि वे अपने भाई की शादी में घर जा सके. बात हो ही रही थी कि अचानक रात के 11 बजकर 59 मिनट पर कॉल कट जाता है और उसके बाद उनकी बात उनसे नहीं हो पाती है. सुबह पता चला कि कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को ख़त्म कर दिया गया है. मोबाइल-इंटरनेट सहित संचार के सभी साधनों पर रोक लगा दी जाती है. हर दिन अपने घरवालों से बात करने वाले की उनसे पांच दिनों तक बात नहीं हो पाती है. घरवालों का हाल जानने अलीम कश्मीर जाना चाहते हैं पर पाबंदियों के चलते वो जा नहीं पाते हैं. अंत में वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और याचि का दायर कर सुरक्षित घर जाने की मांग कर ते हैं. उनकी याचिका पर बुधवार को चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की और कश्मीर प्रशासन को उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने को ...